Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMumbai Indians Aim for First Win in WPL Against Gujarat Giants

खेल : क्रिकेट - जीत का खाता खोलने उतरेगी मुंबई इंडियंस की टीम

जीत का खाता खोलने उतरेगी मुंबई इंडियंस की टीम डब्ल्यूपीएल 131 रन बनाने

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 17 Feb 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
खेल : क्रिकेट - जीत का खाता खोलने उतरेगी मुंबई इंडियंस की टीम

जीत का खाता खोलने उतरेगी मुंबई इंडियंस की टीम डब्ल्यूपीएल

131 रन बनाने के साथ गुजरात की एश्ले गार्डनर दो मैच में चार विकेट भी झटके

80 रन मुंबई की नेट शिवर ब्रंट ने एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए

प्रसारण : शाम 7.30 से स्टार स्पोर्ट्स पर

वडोदरा, एजेंसी। मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मैच में मंगलवार को गुजरात जाइंट्स का सामना करेगी। इस मैच में टीम जीत का खाता खोलना चाहेगी। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से आखिरी गेंद पर हार के बाद अब टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

मेजबान को बल्लेबाजों से उम्मीद : दूसरी ओर तीसरा मुकाबला खेलने उतरने वाली गुजरात की टीम को शीर्षक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पिछले दो सत्रों में आखिरी स्थान पर रही गुजरात के लिए पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला एश्ले गार्डनर ने उम्दा प्रदर्शन किया। बेथ मूनी ने भी अर्धशतक जमाया लेकिन उनकी सलामी जोड़ीदार लौरा वोल्वार्ट नहीं चल सकी हैं।

जाइंट्स ने पहले मैच में 201 रन बनाए, फिर भी हार गई। भारतीय बल्लेबाजों खासकर तीसरे नंबर पर उतरने वाली डी हेमलता पर दबाव बढ़ गया है। गेंदबाजी में भी कप्तान गार्डनर ने मोर्चे से अगुवाई की है जबकि स्पिनर प्रिया मिश्रा से उन्हें अच्छा सहयोग मिला है।

यास्तिका का बल्ला खामोश : दूसरी ओर मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट में कई बल्लेबाजों के रनआउट होने के वाकयों को भुलाकर जाइंट्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। चोट के बाद वापसी कर रहीं सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को रन बनाने होंगे जबकि निचले मध्य क्रम में सजीवन साजना और अमनजोत कौर का बल्ला भी खामोश है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर को मध्य क्रम में सहयोग नहीं मिल सका जिससे मुंबई इंडियंस को पराजय झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा, बीस ओवर पूरे खेलना और एक बल्लेबाज को पारी के अंत तक डटे रहना होगा। हमारे बल्लेबाजों को और जिम्मेदारी लेनी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें