केनरा बैंक के आदेश पर रोक से अनिल अंबानी को राहत
बंबई उच्च न्यायालय ने व्यवसायी अनिल अंबानी को बड़ा राहत दी है। अदालत ने केनरा बैंक के आदेश पर रोक लगाई, जिसमें अंबानी के ऋण खाते को 'धोखाधड़ी' के रूप में वर्गीकृत किया गया था। यह खाता रिलायंस...

मुंबई, एजेंसी। बंबई उच्च न्यायालय से शुक्रवार को व्यवसायी अनिल अंबानी को बड़ी राहत मिली। अदालत ने केनरा बैंक के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें अनिल अंबानी के ऋण खाते को ‘धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
यह खाता अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस से संबंधित था, जो दिवालियेपन की कार्यवाही से गुजर रही है। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ बैंक के 8 नवंबर, 2024 के आदेश के खिलाफ अंबानी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अंबानी ने आदेश को चुनौती देते हुए कहा कि केनरा बैंक ने उनके ऋण खाते को धोखाधड़ी घोषित करने से पहले उनका पक्ष नहीं सुना।
अदालत ने इस मामले पर भारतीय रिजर्व बैंक से भी जवाब मांगा। पीठ ने आरबीआई से पूछा कि वह खातों को अवैध घोषित करने से पहले कर्जदारों की सुनवाई करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन नहीं करने वाले बैंकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करना चाहता है। पीठ ने कहा, आरबीआई को बैंकों के खिलाफ कुछ कार्रवाई करने की जरूरत है क्योंकि ऐसा बार-बार हो रहा है। मामले पर अगली सुनवाई छह मार्च को होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।