घर छोड़कर गई पत्नी पर ब्लेड और चाकू से वार
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक ने अपनी नाबालिग पत्नी की बुरी तरह पिटाई की। उसने चेहरे पर ब्लेड और चाकू से हमला किया। आसपास के लोगों की मदद से पीड़िता की जान बच गई। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो और...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक शख्स ने घर छोड़कर जाने पर नाबालिग पत्नी की जमकर पिटाई की। साथ ही चेहरे पर ब्लेड और चाकू से वारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने की वजह से पीड़िता की जान बच गई। पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म, पोक्सो और हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता परिवार सहित नरेला इलाके में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में 10वीं की पढ़ाई के दौरान ट्यूशन आते-जाते समय शफीक नाम के युवक से मुलाकात हुई थी। शफीक किशोरी से दोस्ती कर अपने घर ले गया, जहां दुष्कर्म किया। फिर बीते साल दोनों ने शादी कर ली।
पीड़िता ने बताया कि वह शफीक के साथ उसके घर पर रहने लगी, लेकिन कुछ समय बाद वह नशे और जुए का आदी हो गया। इसकी वजह से आए दिन वह पीड़िता की पिटाई करता था। 21 सितंबर को शफीक जुए में हार कर लौटा तो उसने पीड़िता की जमकर पिटाई की। इसके बाद वह मायके में रहने के लिए चली गई। बताया जाता है कि बुधवार देर रात को पीड़िता घर के बाहर निकली तो शफीक ने सिर पर ईंट मार दिया। फिर ई ब्लॉक स्थित अपने कमरे में ले जाकर पिटाई की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।