Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMinor Arrested in Connection with 12-Year-Old Girl s Death in Navi Mumbai

बच्ची की हत्या के आरोप में किशोर को पकड़ा

ठाणे में एक 12 वर्षीय लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। लड़की गंभीर रूप से घायल अवस्था में पहाड़ी की तलहटी में पाई गई थी। जांच में पता चला कि लड़के ने उसे सेल्फी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 27 April 2025 06:29 PM
share Share
Follow Us on
बच्ची की हत्या के आरोप में किशोर को पकड़ा

ठाणे, एजेंसी। पुलिस ने नवी मुंबई में 12 वर्षीय लड़की की मौत के सिलसिले में एक नाबालिग लड़के को पकड़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की शुक्रवार देर रात एक पहाड़ी की तलहटी में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार ने दिन में शिरावने एमआईडीसी क्षेत्र में लापता होने की सूचना दी थी और पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के साथ आखिरी बार देखे गए 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोर ने सेल्फी लेने के बहाने लड़की को पहाड़ियों की तलहटी में एक सुनसान जगह पर ले गया। इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया और किशोर ने एक बड़े पत्थर से उस पर हमला कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें