Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsManipur Police Arrest Two Members of Banned Kanglaipaak Communist Party for Threatening Security Forces
मणिपुर में सुरक्षाबलों को धमकी देने वाले दो उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों को धमकी देने वाले वीडियो बनाने के आरोप में कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 39 वर्षीय मोइरांगथेम थोइबा और सैखोम लेम्बुर्स सिंह शामिल हैं,...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 Feb 2025 02:20 PM

इंफाल, एजेंस। मणिपुर में सुरक्षा बलों को धमकी देने वाला वीडियो बनाने के आरोप में प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मेइती) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया, 39 वर्षीय मोइरांगथेम थोइबा को विष्णुपुर जिले के थमनापोकपी से गिरफ्तार किया गया। वहीं सैखोम लेम्बुर्स सिंह को इंफाल पूर्व जिले से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि सैखोम लेम्बुर्स सिंह जबरन वसूली में भी शामिल था। एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (के) के दो काडर को गिरफ्तार किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।