शाहरुख के बंगले में घुसने वाला गुजरात में गिरफ्तार
भरूच में 21 वर्षीय रामस्वरूप कुशवाहा को सेवानिवृत्त सैनिक के घर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह 2 मार्च 2023 को शाहरुख खान के बंगलें में घुसा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.74 लाख रुपये...

भरूच, एजेंसी। शाहरुख खान के बंगल में घुसने वाला युवक अब गुजरात के भरूच में पकड़ा गया है। 21 वर्षीय रामस्वरूप कुशवाहा पर सेवानिवृत्त सैनिक के घर चोरी करने का आरोप है। पुलिस उपाधीक्षक सीके पटेल ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, रामस्वरूप 2 मार्च 2023 में मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत में घुस गया था। इस मामले बांद्रा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब उसने भरूच की मोना पार्क सोसाइटी में सेवानिवृत्त सैनिक के घर चोरी की है।
उसने चार दिन पहले पूर्व सैनिक के घर में घुसकर 2.74 लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने चुरा लिए। रामस्वरूप कुशवाहा और मिन्हाज सिंधा को भरूच बी डिवीजन पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.74 लाख रुपये की चोरी की गई वस्तुएं बरामद की हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।