Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Stock Market Declines for Sixth Consecutive Day Amid Foreign Investment Withdrawal and Trade War Concerns

सेंसेक्स आखिरी घंटे की खरीदारी से उबरने में कामयाब रहा

मुंबई में घरेलू शेयर बाजार ने विदेशी निवेशकों की निकासी और व्यापार युद्ध की चिंताओं के बीच लगातार छठे दिन गिरावट का सामना किया। सेंसेक्स 122 अंक और निफ्टी 26 अंक गिरकर बंद हुए। पिछले छह कारोबारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 12 Feb 2025 07:44 PM
share Share
Follow Us on
सेंसेक्स आखिरी घंटे की खरीदारी से उबरने में कामयाब रहा

मुंबई, एजेंसी। विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और व्यापार युद्ध गहराने की आशंकाओं से परेशान घरेलू शेयर बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को लगातार छठे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 122 अंक और निफ्टी 26 अंक के नुकसान पर रहा। सेंसेक्स आखिरी घंटे में खरीदारी आने से अपनी भारी गिरावट से उबरने में सफल रहा और 122.52 अंक की गिरावट के साथ 76,171.08 पर बंद हुआ। हालांकि सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अधिकांश समय भारी दबाव में रहा और एक समय 905.21 अंक गिरकर 76,000 के स्तर से नीचे 75,388.39 पर आ गया था।

निफ्टी 26.55 अंक गिरकर 23,045.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 273.45 अंक गिरकर 22,798.35 पर आ गया था।

इसके साथ ही घरेलू शेयर बाजार लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। चार फरवरी से अब तक सेंसेक्स 2,412.73 अंक यानी 3.07 प्रतिशत गिर चुका है जबकि निफ्टी को 694 अंक यानी 2.92 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन और इन्फोसिस के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट रही। दूसरी तरफ, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें