पुंछ में संदिग्ध गतिविधि पर जवानों ने गोलियां चलाईं
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियों पर गोलियां चलाईं। सेना ने बग्यालदारा गांव के पास घुसपैठ की आशंका के चलते स्थिति को कड़ा किया। सुरनकोट इलाके में...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 5 Dec 2024 07:58 PM

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियों पर भारतीय सैनिकों ने गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि घुसपैठ की आशंका वाले मार्गों पर बैठे सेना के जवानों ने बुधवार देर रात बग्यालदारा गांव के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं। संदिग्ध स्थान के आसपास घेराबंदी मजबूत कर दी गई है। गुरुवार सुबह तलाशी अभियान भी चलाया गया। जिले के सुरनकोट इलाके में गुरुवार को एक जंग लगा मोर्टार शेल मिला। उसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते के बुलाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।