खेल : भारत को बढ़त के बाद ताजिकिस्तान से हार मिली
भारतीय पुरुष अंडर-23 फुटबॉल टीम ने ताजिकिस्तान के खिलाफ 2-3 से हार का सामना किया। मैच में भारत ने पहले 1-0 की बढ़त बनाई, लेकिन ताजिकिस्तान ने अंतिम समय में दो गोल करके जीत हासिल की। भारत ने फिर से...

दुशांबे, एजेंसी। भारतीय पुरुष अंडर-23 फुटबॉल टीम को बुधवार को बढ़त बनाने के बावजूद ताजिकिस्तान के हाथों मैत्री मैच में 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने सुहेल अहमद भट के 34वें मिनट में दागे गए गोल से 1-0 की बढ़त बना ली थी। अंसोर खबीबोव ने 59वें मिनट में ताजिकिस्तान को बराबरी दिलाई। पार्थिव गोगोई (85वें मिनट) में भारत को फिर 2-1 की बढ़त दिला दी। अंतिम पांच मिनट के भीतर ताजिकिस्तान ने दो गोल कर मैच भारत से छीन लिया। यह गोल मुहम्मदीबोल दावलातोव (90 1वें मिनट) और मुहम्मदअली अजीजबायेए (90 5वें मिनट) ने किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।