मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के पांच सदस्य गिरफ्तार
मणिपुर में हाल ही में चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो तीन प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित हैं। पुलिस ने इंफाल पूर्वी और पश्चिमी जिलों में कार्रवाई करते हुए प्रेपक और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के...

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर में पिछले कुछ दिनों में तीन प्रतिबंधित संगठनों के चार सदस्यों को इंफाल पूर्वी और इंफाल पश्चिम जिलों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के सेइजांग मायाई लेइकाई और तेलौ ममांग लेइकाई इलाकों से प्रतिबंधित संगठन प्रेपक (प्रो) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान खोंगबंताबम समरजीत मेइती और एलंगबाम लंगंबा मेइती के रूप में हुई है। वे जबरन वसूली में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के लंगथाबल मंत्रिखोंग इलाके से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जॉयशंकर और मोइरंगथेम नेल्सन के रूप में हुई है। प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के एक समर्थक को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के हेइग्रुजम ममांग लेइकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से दो बंदूक और गोला बारूद बरामद हुए। उन्होंने कहा कि विष्णुपुर जिले के केइफा रोड और खुमान इलाके में तलाशी अभियान के दौरान कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।