Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFormer Prime Minister Kishida s Attacker Sentenced to 10 Years in Jail

जापान के पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले को सजा

टोक्यो में अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर बम फेंकने के आरोपी रयुजी किमुरा को दोषी करार दिया। 15 अप्रैल 2023 को वाकायामा में हुए हमले में किशिदा को कोई चोट नहीं आई, लेकिन दो लोग घायल हुए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 19 Feb 2025 02:51 PM
share Share
Follow Us on
जापान के पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले को सजा

तोक्यो, एजेंसी। अदालत ने वर्ष 2023 में पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर देसी पाइप बम फेंकने के आरोपी को बुधवार को दोषी करार दिया और 10 साल जेल की सजा सुनाई।

रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षीय रयुजी किमुरा पर 15 अप्रैल, 2023 को पश्चिमी शहर वाकायामा में किशिदा पर हमले के लिए हत्या के प्रयास का आरोप था। इसके अलावा, उस पर विस्फोटकों और अन्य हथियारों से संबंधित कानूनों के उल्लंघन सहित चार अन्य आरोप भी लगाए गए थे। मुकदमे की शुरुआत में किमुरा ने हत्या के प्रयास के आरोप से इनकार किया था और खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा था कि उसका किशिदा को मारने का इरादा नहीं था। इस घटना में तत्कालीन प्रधानमंत्री को कोई चोट नहीं आई थी लेकिन दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं। किमुरा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें