Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFire Breaks Out in Powerloom Factory in Bhiwandi Thane District Maharashtra
महाराष्ट्र में फैक्टरी में आग से हड़कंप
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर की एक पावरलूम फैक्टरी में आग लग गई। फातिमा नगर के भूसावल कंपाउंड में रविवार शाम छह बजे आग लगी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय अग्निशामक और आपदा नियंत्रण टीम...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 17 Feb 2025 02:21 PM

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में पावरलूम फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। इससे वहां रखे उपकरण और सामान जलकर राख हो गए।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि फातिमा नगर इलाके के भूसावल कंपाउंड में रविवार शाम करीब छह बजे आग लगी, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अग्निशमन कर्मियों और आपदा नियंत्रण टीम के सदस्यों ने दमकल के दो वाहनों के जरिए रात करीब साढ़े 10 बजे आग पर काबू पाया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।