1300 छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया
पश्चिमी जिला पुलिस ने गत सप्ताह में जिले के स्कूलों में सशक्ति अभियान चलाया गया
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 26 April 2025 08:43 PM

नई दिल्ली, का.सं.। पश्चिमी जिला पुलिस ने गत सप्ताह सशक्ति अभियान के तहत जिले के स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान करीब 1300 छात्राओं को आत्मरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। अभियान के दौरान तीन स्कूलों के अलावा कॉलेज, सामुदायिक केंद्रों, पार्कों और जेजे क्लस्टर कॉलोनियों में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लक्ष्मी कांवत शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।