Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Municipal Corporation Plans to Tackle Monsoon Flooding Issues

मानसून से पहले जलभराव का हल ढूंढ़ने में जुटा निगम

दिल्ली में मानसून के मौसम में जलभराव की समस्या को हल करने के लिए नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। महापौर राजा इकबाल सिंह और उप-महापौर जय भगवान यादव अगले सप्ताह एक समीक्षा बैठक करेंगे। नगर निगम...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 26 April 2025 08:01 PM
share Share
Follow Us on
मानसून से पहले जलभराव का हल ढूंढ़ने में जुटा निगम

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में हर साल मानसून के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या का हल ढूंढ़ने में नगर निगम प्रशासन अभी से जुट गया है। इसे लेकर अगले सप्ताह महापौर राजा इकबाल सिंह और उप-महापौर जय भगवान यादव एमसीडी के अफसरों साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसे लेकर नगर निगम आयुक्त अश्विनी कुमार ने सभी जोन के उपायुक्तों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली में मानसून के सीजन में जलभराव एक बड़ी समस्या है। सफाई व्यवस्था को लेकर भी शिकायतें मिलती रहती हैं। शुक्रवार को निर्वाचन के बाद भाजपा महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा था कि इन कमियों को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। इन्हें दूर करने के लिए वह जोन स्तर पर उप-महापौर और अफसरों के साथ निरीक्षण करेंगे।

इन प्रमुख मुद्दों पर होगी कार्रवाई

- विभागों के लिए नई कार्ययोजना बनेगी। निगम के 1500 से अधिक स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

- कॉलोनियों, पार्कों और अन्य स्थानों में अवैध तरीके से फेंके जाने वाले कूड़े व निर्माणाधीन मलबे पर रोक लगाई जाएगी।

- नालों और नालियों की सफाई की हर सप्ताह रिपोर्ट तैयार कर समीक्षा होगी।

- सभी जोन में अतिक्रमण हटाने के लिए लक्ष्य सुनिश्चित होंगे।

- तीनों लैंडफिल साइटों में कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा।

- निगम के पांच बड़े अस्पतालों, 19 पॉली क्लीनिक और प्राथमिक शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के रखरखाव, मरम्मत पर कार्य होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें