यमुना सफाई के लिए छात्रों को जागरूक करेंगे
दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में यमुना की सफाई के लिए जागरुकता अभियान शुरू होगा। यह कार्यक्रम 2025-26 शैक्षणिक सत्र में साल भर चलेगा। छात्रों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यमुना को स्वच्छ करने का...

नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में यमुना की सफाई को लेकर जागरुकता अभियान शुरू होगा। इसमें छात्रों को विभिन्न गतिविधियों के जरिए यमुना को स्वच्छ करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2025-26 में साल भर होंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं। जुलाई से अभियान की शुरुआत होगी। यह अगले वर्ष 31 मार्च तक चलेगा। इसमें जुलाई में छात्रों को साफ यमुना पर निबंध, अगस्त में चित्रकला प्रतियोगिता, सितंबर में जल प्रदूषण और पानी के संरक्षण पर भाषण, चर्चा व नाटक का आयोजन किया जाएगा। अक्तूबर में स्वच्छ यमुना प्रतिज्ञा अभियान और जागरुकता पदयात्रा होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।