Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Leader Kharge Accuses Modi Government of Compromising National Security Amid China Border Tensions

राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डाल रही सरकार: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डाल रही है। उन्होंने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के पास नए गांव बसाने और ब्रह्मपुत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 20 Feb 2025 11:11 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डाल रही सरकार: खरगे

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सरकार भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डाल रही है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा के उस तरफ चीन की ओर से नए गांव बसाए जाने के दावे वाली खबर को लेकर सरकार पर निशाना साधा। खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, केंद्र सरकार चीन के लिए लाल आंख के बजाय लाल सलाम की नीति अपना रही है। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, भौगोलिक संप्रभुता और अखंडता सर्वोपरि है, मोदी सरकार इसे खतरे में डाल रही है। उन्होंने दावा किया, हम बड़ी जिम्मेदारी के साथ और तथ्यों के आधार पर यह आरोप लगा रहे हैं। चीन ने अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा पर 90 नए गांव बसाने शुरू कर दिए हैं, वह हमारी सीमा पर पहले ऐसे 628 गांव बसा चुका है, ऐसा समाचार पत्रों का कहना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, दिसंबर 2024 में चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाने की घोषणा की, जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरण और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। ब्रह्मपुत्र नदी, भारत के मीठे पानी के संसाधनों का 30 प्रतिशत हिस्सा है, जिससे इसका प्रवाह देश के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में राज्यसभा में विदेश मंत्रालय के एक जवाब में कहा गया कि मार्च 2021 में चीन ने अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना को अपनाया, जिसमें ब्रह्मपुत्र नदी के निचले इलाकों में पनबिजली परियोजनाओं का जिक्र है।

खरगे ने दावा किया कि इसका मतलब है कि मोदी सरकार को 2021 से ही इस मामले की जानकारी थी, लेकिन फिर भी वह चुप रही। उन्होंने आरोप लगाया, बात स्पष्ट है। केंद्र सरकार की प्राथमिकता पीआर स्टंट और स्वयं के झूठे विज्ञापन हैं, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें