कांगो को अगले सप्ताह एमपॉक्स का पहला टीका मिलेगा
कांगो अगले सप्ताह अमेरिका से एमपॉक्स वायरस की पहली वैक्सीन की खुराक प्राप्त करेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एमपॉक्स वायरस को आपातकाल घोषित करने के बाद देश के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी।...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 20 Aug 2024 01:23 AM

किंशासा (कांगो), एजेंसियां। कांगो को एमपॉक्स वायरस से निपटने के लिए अगले सप्ताह अमेरिका से पहली वैक्सीन की खुराक मिलेगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अफ्रीका में एमपॉक्स वायरस को वैश्विक आपातकाल घोषित करने के कुछ दिनों बाद देश के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को कहा। कांगो में एमपॉक्स के अधिकांश मामले हैं और वर्तमान में उसे 3 मिलियन वैक्सीन खुराक की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मंत्री रोजर काम्बा ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका और जापान ने टीके दान करने की पेशकश की है। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितनी खुराक भेजी जाएगी या जापान से कब तक आएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।