चीन में चमगादड़ों में मिला नया कोरोना वायरस
चीन के वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में एक नए कोरोना वायरस की खोज की है, जिसे 'बैट कोरोना वायरस' कहा जा रहा है। यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। अध्ययन शी झेंगली के नेतृत्व में किया गया है,...

बीजिंग, एजेंसी। चीन के वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में नए कोरोना वायरस की खोज की है। यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। इसे ‘बैट कोरोना वायरस कहा जा रहा है। चीन की प्रमुख वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली के नेतृत्व में हुए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।
शी झेंगली को चमकादड़ों में पाए जाने वाले वायरसों पर अध्ययन के लिए जाना जाता है। ‘बैटवुमन नाम से मशहूर शी झेंगली ने गुआंगझोउ लैब में गुआंगझोउ एकेडमी ऑफ साइंसेज, वुहान विश्वविद्यालय और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर यह अध्ययन किया है।
मानव रिसेप्टर का करता है इस्तेमाल
अध्ययन के अनुसार, नया कोरोना वायरस कोविड-19 का कारण बनने वाले वायरस के समान ही मानव रिसेप्टर का इस्तेमाल करता है। ताजा खोज एचकेयू5 कोरोना वायरस की एक नई वंशावली है, जिसे पहली बार हांगकांग में जापानी पिपिस्ट्रेल चमगादड़ में पहचाना गया था। हालांकि, अभी तक इंसानों पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।