Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAvalanche in Manali Claims Life of Russian Tourist

हिमाचल में बर्फ में दबकर रूसी नागरिक की मौत

हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक हिमस्खलन के कारण 58 वर्षीय रूस के नागरिक डेनियल बार्बर की मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ स्कीइंग कर रहा था जब अचानक हिमस्खलन हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे बर्फ के नीचे से...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 24 Feb 2025 02:50 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल में बर्फ में दबकर रूसी नागरिक की मौत

शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबकर रूस के एक नागरिक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब 58 वर्षीय पर्यटक डेनियल बार्बर शनिवार को अपने साथी मैक्सिम के साथ स्कीइंग कर रहा था। इस दौरान अचानक हिमस्खलन हो गया और वह बर्फ में दब गया। स्थानीय लोगों ने पर्यटक को बर्फ के नीचे से निकाला और उसे मनाली के एक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें