असम विधानसभा का सत्र पहली बार राजधानी के बाहर आयोजित
कोकराझार में असम विधानसभा का पहला सत्र राजधानी के बाहर शुरू हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण से कार्यवाही की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया, जो राज्य में शांति और एकीकरण...

कोकराझार, एजेंसी। असम में पहली बार विधानसभा का सत्र राजधानी के बाहर हो रहा है। बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही सोमवार को कोकराझार में शुरू हुई। विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू हुई, जिसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से की गई।
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत डी पहले से ही बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के मुख्यालय शहर पहुंच गए थे। हिमंत बिस्व सरमा ने इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया और कहा कि यहां सदन की कार्यवाही का आयोजन राज्य में शांति की वापसी और सभी लोगों के एकीकरण का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सत्र के संबंध में एक्स पर एक पोस्ट में बोडो समुदाय को सशक्त बनाने और बोडो लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों के प्रयासों की पुष्टि की थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।