Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAmit Shah Ensures Law and Order in Delhi Post-Pahalgam Attack

दिल्ली की सुरक्षा सुनिश्चित करें पुलिस आयुक्त: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 27 April 2025 12:02 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली की सुरक्षा सुनिश्चित करें पुलिस आयुक्त: शाह

विकल्प हेडिंग: राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था का उल्लंघन न हो: शाह

- पहलगाम हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के साथ की बैठक

निर्देश

- दिल्ली में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से न रह रहा हो

- आतंकी हमले के मद्देनजर रात्रि निगरानी और पैदल गश्त बढ़ाई जाए

30 मिनट तक चली बैठक

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने पुलिस आयुक्त को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था का उल्लंघन न हो। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संजय अरोड़ा ने गृह मंत्रालय में शाह से मुलाकात की और उन्हें राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री ने पुलिस आयुक्त से यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राजधानी में कड़ी सुरक्षा हो।

सूत्रों ने बताया कि करीब आधे घंटे तक चली बैठक में शाह ने यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि दिल्ली में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से न रह रहा हो। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, आतंकवादी हमले के मद्देनजर रात्रि निगरानी और पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी। शांति और सद्भाव बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें