Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAir India Flight to Dubai Delayed for Hours Passengers Trapped Inside

विमान में घंटों फंसे यात्रियों का घुटने लगा दम

मुंबई से दुबई जाने वाले एयर इंडिया के विमान में शनिवार को कई घंटे की देरी हो गई, जिससे यात्री अंदर ही फंस गए। एसी के खराब होने से विमान लगभग पांच घंटे तक मुंबई हवाईअड्डे पर रुका रहा। गर्मी और दम घुटने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 Jan 2025 07:03 PM
share Share
Follow Us on
विमान में घंटों फंसे यात्रियों का घुटने लगा दम

मुंबई, एजेंसी। मुंबई से दुबई जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान में शनिवार को कई घंटे की देरी होने के कारण यात्री कथित तौर पर अंदर ही फंस रहे। एसी के काम नहीं करने के कारण विमान करीब पांच घंटे तक मुंबई हवाईअड्डे पर ही खड़ा रहा। गर्मी और दम घुटने के कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि, ‘हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विमान में सवार एक यात्री द्वारा साझा किए गए वीडियो के अनुसार, विमान को सुबह 8:25 बजे उड़ान भरनी थी पर उसके एसी ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और चालक दल के सदस्यों से विमान के दरवाजे खोलने की मांग की, जिससे उन्होंने इनकार कर दिया। वायरल वीडियो में गुस्साए यात्री चालक दल के सदस्यों पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें से एक यात्री गुस्से में ओवरहेड बिन पर जोर से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। एक यात्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है, हमें आप पर भरोसा नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें