इंदरजीत कौर लुधियाना की महापौर चुनी गईं
लुधियाना नगर निगम की नई महापौर इंद्रजीत कौर चुनी गईं हैं। आम आदमी पार्टी ने 95 वार्डों में से 41 पर जीत हासिल की। राकेश पराशर और प्रिंस जौहर को क्रमशः वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर चुना गया। कांग्रेस...

लुधियाना, एजेंसी। आम आदमी पार्टी की पार्षद इंद्रजीत कौर सोमवार को लुधियाना नगर निगम की नई महापौर चुनी गईं। आप के ही राकेश पराशर वरिष्ठ उप महापौर और प्रिंस जौहर उप महापौर चुने गए हैं। लुधियाना नगर निगम के 95 नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद शीर्ष तीन पदों के लिए चुनाव हुआ। पिछले महीने हुए नगर निगम चुनाव में 'आप' कुल 95 वार्डों में से 41 पर जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। कांग्रेस के चार पार्षदों, दो निर्दलीय और भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद के आप में शामिल होने के बाद उसके कुल सदस्यों की संख्या 48 हो गई थी जो बहुमत के आंकड़े 46 से अधिक है। महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पद के लिए नाम प्रस्तावित किए जाने पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।