Hindi Newsएनसीआर न्यूज़married woman shot by sasural wala friend after she refused to marry him in Gurugram

ससुराल वाले दोस्त ने शादी से मना करने पर विवाहित महिला को मारी गोली, गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात

गुरुग्राम में सिरफिरे युवक ने शादी से इनकार करने पर महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम। हिन्दुस्तानSun, 9 Feb 2025 10:03 AM
share Share
Follow Us on
ससुराल वाले दोस्त ने शादी से मना करने पर विवाहित महिला को मारी गोली, गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात

गुरुग्राम में सिरफिरे युवक ने शादी से इनकार करने पर विवाहित महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

आरोपी की पहचान 23 वर्षीय उपेंद्र कुमार निवासी गांव किशनपुर, जिला औरैया, यूपी के रूप में हुई। गुरुग्राम सेक्टर-10ए थाना पुलिस को शुक्रवार रात को सेक्टर-37 में मकान नंबर-553 के सामने महिला को गोली मारने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर सेक्टर-10ए थाना पुलिस के साथ अपराध शाखा की टीमें भी मौके पर पहुंची, तब तक महिला को नागरिक अस्पताल सेक्टर-10ए में भर्ती करवाया जा चुका था।

महिला की गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। महिला के पिता ने पुलिस शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी गांव किशनपुर, जिला औरैया, यूपी के रहने वाले युवक से हुई थी। गांव में बेटी और आरोपी उपेंद्र बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। दोनों ने आपस में बात करना शुरू कर दिया। आरोपी से पीछा छुड़ाने के लिए महिला दो साल पहले गुरुग्राम में आकर रहने लगी थी। वह यहीं निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी। शुक्रवार को आरोपी उपेंद्र उससे मिलने आया, कंपनी के पास सेक्टर-37 में उस पर गोली चलाकर फरार हो गया।

सिरफिरे के कारण पति से विवाद हुआ

थाना प्रभारी रामबीर सिंह ने बताया कि आरोपी से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता की शादी आरोपी के गांव किशनपुर में हुई थी। पीड़िता महिला और आरोपी दोनों ट्यूशन पढ़ाते थे, जिस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई और आपस में बातचीत करने लगे। दोनों के बीच हुई दोस्ती के कारण महिला और उसके पति के बीच झगड़ा रहने लगा। महिला ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसकी रंजिश रखते हुए गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया।

आरोपी के पिता बोले, सख्त सजा दी जाए

औरैया। महिला को गोली मारने वाले युवक के गांव किशनपुर के लोग घटना से हैरत में हैं। लोगों का कहना है कि उपेंद्र पहले भी एक युवती से छेड़छाड़ कर चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ तब कार्रवाई की थी। आरोपी के पिता चतुर सिंह ने बेटे की हरकत पर कहा कि उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उपेंद्र हफ्तेभर पहले ही गांव से गुरुग्राम गया था। वह माता-पिता का इकलौता बेटा है। आरोपी की एक छोटी बहन भी है। पिता चतुर सिंह प्लंबर का काम करते हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें