Hindi Newsएनसीआर न्यूज़manish sisodia does samvad with aap workers virtually after losing delhi election

आंदोलन की तरह लड़ा चुनाव, सभी ने खूब की मेहनत; हार के बाद मनीष सिसोदिया का कार्यकर्ताओं से संवाद

दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को देशभर के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद किया। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे कुछ भी रहा हो, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने यह चुनाव आंदोलन की तरह लड़ा है।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 Feb 2025 07:15 AM
share Share
Follow Us on
आंदोलन की तरह लड़ा चुनाव, सभी ने खूब की मेहनत; हार के बाद मनीष सिसोदिया का कार्यकर्ताओं से संवाद

दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को देशभर के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद किया। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे कुछ भी रहा हो, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने यह चुनाव आंदोलन की तरह लड़ा है। सभी ने खूब मेहनत की। हम सरकार में नहीं आए, लेकिन खुशी है कि जिस बदलाव के लिए आए, वह हो रहा है। दूसरे राजनीतिक दलों को शिक्षा, स्वास्थ्य पर बात करनी पड़ रही है। संवाद के दौरान पार्टी की भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य है सरकार बनाकर व्यवस्था ठीक करना, लेकिन हम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं आए हैं, बल्कि बदलाव के लिए आए हैं। हमें खुशी है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी की सोच में वह बदलाव दिख रहा है। दूसरी पार्टियों की सोच और उनकी प्राथमिकताओं को बदलना भी हमारे आंदोलन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत जनहित के अन्य क्षेत्रों में बदलाव करके दिखाया है। अगर भाजपा की सरकार इसे आगे बढ़ाती है तो यह भी हमारी जीत होगी। हमें निराश नहीं होना है।

भाजपा अभी तक सीएम भी नहीं दे पाई : प्रियंका कक्कड़

आम आदमी पार्टी ने भाजपा द्वारा अभी तक मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं करने पर तंज कसा है। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे आए कई दिन हो गए हैं, लेकिन भाजपा अभी तक दिल्ली की जनता को मुख्यमंत्री नहीं दे पाई है। दिल्ली में बिजली की कटौती शुरू हो गई है। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं होना भाजपा में गुटबाजी के सीधे संकेत हैं। 10-10 की टुकड़ी में इनके गुट मिल रहे हैं, क्योंकि ये लोग आपस में तय नहीं कर पा रहे कि आखिर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इनकी आपस में लड़ाई चल रही है, मगर इस लड़ाई में दिल्ली की जनता क्यों पिसे? उन्होंने दावा किया है कि मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों से लंबे-लंबे पावर कट लगने की खबरें आई हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें