Hindi Newsएनसीआर न्यूज़imd forecast for delhi light rain for one more day and moderate to dense fog in morning

दिल्ली में एक दिन और बारिश के आसार, घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड बढ़ाएगी मुश्किलें

Delhi Weather Update: दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम विभाग की ओर से तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान एक दिन और बारिश के आसार भी बन रहे हैं। दिल्ली और एनसीआर के शहरों में 18 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम…

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 12 Jan 2025 03:37 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में एक दिन और बारिश के आसार, घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड बढ़ाएगी मुश्किलें

पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के मिलने से शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश का हवा की गुणवत्ता पर कोई सार्थक प्रभाव नहीं पड़ा और यह बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि रविवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो जाएगा और सोमवार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं मौसम विभाग ने घने कोहरे का भी अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की चेतावनी जारी की है। साथ ही दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को सुबह के वक्त अधिकांश स्थानों पर धुंध या मध्यम कोहरा छाए रहने का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम या रात को हल्का कोहरा नजर आ सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार यानी 14 जनवरी को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। इस दिन भी मौसम विभाग की ओर से ठंड और मध्यम कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। शाम या रात को हल्का कोहरा नजर आ सकता है। हालांकि दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने 15 जनवरी को दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में सुबह के वक्त अधिकांश स्थानों पर धुंध या घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यही नहीं शाम या रात के दौरान बहुत हल्की बारिश की संभावना भी है।

16 जनवरी को दिल्ली सुबह में धुंध या मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने का अनुमान है। शाम या रात को हल्का कोहरा नजर आ सकता है। 17 और 18 जनवरी को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। इन दोनों ही दिनों के दौरान दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Delhi Weather Update

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 18 जनवरी तक अधिकतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। स्काईमेट के विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि सोमवार से उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने लगेंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (AQEWS) के अनुसार, AQ में सुधार होकर खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। हालांकि मंगलवार तक यह फिर से बहुत खराब हो जाएगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें