Hindi Newsएनसीआर न्यूज़hodal election result 2024 live updates bjp harinder singh vs uday bhan congress

Hodal Election result 2024: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान भी हार गए चुनाव, होडल में फिर खिला कमल

  • Hodal Election result 2024: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान होडल विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के हरिंदर सिंह ने उन्हें 2595 मतों के अंतर से हराया है। हरिंदर सिंह को कुल 68865 वोट मिले हैं।

Devesh Mishra लाइव हिन्दुस्तान, होडलTue, 8 Oct 2024 05:06 PM
share Share
Follow Us on
Hodal Election result 2024: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान भी हार गए चुनाव, होडल में फिर खिला कमल

Hodal Election result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर पांच अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। आज (8 अक्टूबर) को चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में हार के साथ-साथ कांग्रेस को होडल सीट से एक और झटका लगा है। दरअसल, होडल विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष उदय भान को चुनावी मैदान में उतारा था। उदय भान को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा उम्मीदवार हरिंदर सिंह ने उन्हें 2595 वोटों के अंतर से हरा दिया है। पिछले चुनाव में भी इस सीट से भाजपा की जीत हुई थी।

होडल विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान होडल विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के हरिंदर सिंह ने उन्हें 2595 मतों के अंतर से हराया है। हरिंदर सिंह को कुल 68865 वोट मिले हैं। वहीं उदय भान के खाते में 66270 वोट आए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार नवीन रोहिला इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहीं। उन्हें कुल 2077 वोट मिले हैं। नीचे देखिए इस सीट के नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट…

02:25 PM- उदय भान 12वें राउंड में फिर पीछे

होडल में कांग्रेस के उदय भान फिर दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। केवल 477 वोटों के अंतर से भाजपा के हरिंदर सिंह लीड पर हैं।

02:15 PM- अब केलव 623 वोटों का अंतर

होडल का मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। अब तक हुई गिनती में जीत का अंतर बहुत कम है। कांग्रेस के उदय भान महज 623 वोटों से लीड पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के हरिंदर सिंह हैं। उन्हें अब तक 50930 वोट मिले हैं।

01:30 PM- होडल में 9वें राउंड तक गिनती पूरी

होडल में कुल 15 में से 9 राउंड तक की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी हरिंदर सिंह फिर से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं महज 489 वोटों के अंतर से कांग्रेस के उदय भान लीड कर रहे हैं।

12:30 PM- केवल 45 वोटों के अंतर हरिंदर सिंह आगे

होडल में आठवें राउंड तक वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। कई राउंड से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी हरिंदर सिंह अब लीड कर रहे हैं। वह कांग्रेस के उदय भान से केवल 45 वोट आगे चल रहे हैं। अब तक उदय भान को कुल 37167 वोट मिले हैं।

12:15 PM- उदय भान 1061 वोटों से आगे

होडल में सातवें राउंड तक मतों की गिनती हो चुकी है। कांग्रेस के उदय भान 1061 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के हरिंदर सिंह 32029 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

11:55 AM- होडल में छठवें राउंड तक गिनती पूरी

होडल में छठवें राउंड तक वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां कांग्रेस के उदय भान 2255 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:15 AM- होडल में 1004 वोट से उदय भान आगे

होडल में 5वें राउंड तक गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के उदय भान भाजपा के हरिंदर सिंह से 1004 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:35 AM- 1720 वोटों से उदय भान आगे

होडल में चौथे राउंड तक गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के उदय भान 1720 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:10 AM- होडल में उदय भान आगे

होडल में दूसरे राउंड तक वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के उदय भान 1919 वोटों से आगे चल रहे हैं।

9:50 AM- होडल में पहले राउंड की गिनती पूरी

होटल में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के उदय भान 637 वोटों के साथ लीड कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी हरिंदर सिंह दूसरे नंबर पर हैं।

9:05 AM- होडल में कांग्रेस प्रत्याशी उदय भान आगे चल रहे हैं।

8:00 AM- हरियाणा की सभी 90 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

अब तक के चुनावी नतीजे

होडल विधानसभा सीट पर साल 2019 के चुनाव में भाजपा के जगदीश नायर ने कांग्रेस के उदय भान को हराया था। वहीं साल 2014 के चुनाव में उदय भान ने बाजी मारी थी। तब कांग्रेस प्रत्याशी ने INLD की टिकट से लड़े जगदीश नायर को 11,680 वोटों से हराया था। उस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामरतन 29,170 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें