Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Gurugram Girl Found Dead In Hotel Room With Boy

पेपर देने का बोल कर घर से निकली लड़की, लड़के के साथ होटल के कमरे में मिली लाश

  • पुलिस युवती के मोबाइल की लोकेशनल लेकर होटल पहुंची और कमरे में जाकर देखा कि लड़का और लड़की मृत पड़े हुए हैं।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 25 Feb 2025 04:52 PM
share Share
Follow Us on
पेपर देने का बोल कर घर से निकली लड़की, लड़के के साथ होटल के कमरे में मिली लाश

गुरुग्राम के एक होटल के कमरे में एक लड़का और ल़ड़की के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों की छाती पर गोली लगी हुई है और कमरे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। घटना दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर के पास स्थित एक होटल की है। जानकारी के मुताबिक लड़की पेपर देने का बोल कर घर से निकली थी। वहीं लड़का भी काम से बोल घर से सोमवार को निकला था। देर रात तक जब युवती घर नहीं पहुंची,तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस युवती के मोबाइल की लोकेशनल लेकर होटल पहुंची और कमरे में जाकर देखा कि लड़का और लड़की मृत पड़े हुए हैं।

दोनों की छाती में गोली लगी हुई थी। होटल के कमरे से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की। पुलिस की शुरुआती जांच में पुलिस को आत्महत्या का शक है। सोमवार देर रात को 11 बजे के लगभग पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कोमल निवासी गांव शिकोहपुर पेपर देने के लिए सुबह गई थी,लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंची। सूचना पर ईआरवी टीम मौके पर पहुंची और उसके बाद मानेसर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस युवती के फोन नंबर की जानकारी जुटाने के बाद लोकेशन के आधार पर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित होटल हवेली में पहुंचे।

होटल कर्मचारियों ने बताया कि होटल के कमरा नंबर 303 में एकलड़का और लड़की रुके हुए हैं। पुलिस ने युवती के परिजनों के सामने कमरे के दरवाजे की कुंडी को तोड़कर अंदर जाकर देखा,तो कमरे के बेड पर 20 साल की कोमल और 23 साल के निखिल के शव पड़े मिले। निखिल लोकरी गांव का रहने वाला था।

छाती पर लगी हुई थी गोली

कमरे में पुलिस की जांच करने पर सामने आया कि युवक और युवती की छाती में गोली लगने से मौत हो गई है। कमरे से पुलिस को 315 बोर का एक कट्टा मिला। घटना की गहनता से जांच करने के लिए पुलिस टीम ने सीन- ऑफ-क्राईम, फोरेसिंक टीम, डॉग-स्क्वायड, फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमों के जरिए सबूत इकट्ठा किए। उसके बाद दोनों शवों को आगामी कार्रवाई के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस की शुरूआती जांच में मामला आत्म-हत्या का पाया गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें