Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsPower Outage Hits Gurugram 2000 Families Affected for 8 Hours

आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही

गुरुग्राम। गर्मियां शुरू होने के साथ बिजली के अघोषित कट लगना शुरू हो गए हैं। गुरुवार को पालम विहार रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी में करीब आठ घंटे तक बिज

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवThu, 24 April 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही

गुरुग्राम। गर्मी शुरू होने के साथ बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो गई है। गुरुवार को पालम विहार रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे करीब दो हजार परिवारों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। रेलवे रोड स्थित अपना कॉलोनी के समीप एचटी केबल में खराबी आ गई। अशोक विहार कॉलोनी में इस लाइन से बिजली की सप्लाई होती है। इस वजह से गली नंबर दो, तीन, चार, पांच, छह और सात में बिजली सप्लाई ठप हो गई। स्थानीय आरडब्ल्यूए के प्रधान राजेश कौशिक ने इस मामले से डीएचबीवीएन अधिकारियों को अवगत करवाया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे इस कॉलोनी में बिजली सप्लाई ठप हुई थी। शाम साढ़े छह बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें