Hindi NewsNcr NewsGurgaon News20-Year Sentence for Elderly Man Convicted of Molesting Minor Girl in Rewari

लड़की से अश्लील हरकत पर बुजुर्ग को सजा

रेवाड़ी में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी बुजुर्ग दलीप सिंह को जिला न्यायालय ने 20 साल की सजा सुनाई है। आरोपी ने लड़की को मिठाई देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया था। पीड़ित...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSun, 23 Feb 2025 11:19 PM
share Share
Follow Us on
लड़की से अश्लील हरकत पर बुजुर्ग को सजा

रेवाड़ी। एक नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने के आरोपी बुजुर्ग को जिला न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। प्रवासी परिवार रेवाड़ी के एक गांव में मेहनत मजदूरी के लिए आया था। परिवार में मुखिया की पत्नी के अलावा चार बेटियां हैं। 23 दिसंबर, 2022 को उसकी 12 वर्षीय बेटी एक परचून की दुकान पर राशन का सामान लेने गई थी। वापस लौटते समय बुजुर्ग दलीप सिंह ने उसे मिठाई देने के बहाने अपने कमरे में बुला लिया था। इसके बाद उसने लड़की के साथ अश्लील हरकत की थी। लड़की ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई थी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर दलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एडवोकेट कैलाश चंद आगे आए थे। उन्होंने अदालत में इस मामले की पैरवी की। न्यायाधीश लोकेश कुमार गुप्ता ने पर्याप्त सबूत और गवाह के आधार पर बुजुर्ग को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश जारी किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें