Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsYouth Found Dead Under Flyover in Loni Investigation Ongoing

फ्लाईओवर के नीचे युवक का शव मिला

लोनी में शनिवार सुबह एक युवक का शव फ्लाईओवर के नीचे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक नशे का आदी था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 26 April 2025 07:05 PM
share Share
Follow Us on
फ्लाईओवर के नीचे युवक का शव मिला

लोनी। थाना लोनी क्षेत्र स्थित दिल्ली सहारनपुर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे शनिवार सुबह एक युवक शव पड़ा मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे राहगीरों ने फ्लाईओवर के नीचे शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक नशे का आदि था। नशा करके आस पास घूमता रहता था। शिनाख्त के लिए आस पास के थानों में मृतक के फोटो भेजे गये है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें