महिला के हत्यारोपी का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा
लोनी के मंडोला गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। महिला का शव गैस एजेंसी के पीछे मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में...

लोनी। मंडोला में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। उधर, परिजनों ने शुक्रवार रात ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि ट्रॉनिका सिटी थाने के मंडोला गांव की एक महिला ट्रॉनिका सिटी की एक जींस फैक्टरी में पीस रेट पर धागे काटने का काम करती थी। गुरुवार रात महिला की सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव की गैस एजेंसी के पीछे सुनसान स्थान पर मिला। पति ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया गया।
एसीपी सूर्यबली मोर्या का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, चिकित्सकों ने पुख्ता जांच के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। मामले को लेकर एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जल्द अन्य सबूत जुटाकर हत्यारोपी का गिरफ्तार मामले का खुलासा किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।