Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsWoman Files Dowry Harassment Case Against Husband and In-Laws in Indirapuram

कार नहीं मिली तो पति ने डाली गर्म चाय

इंदिरापुरम में एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने उसे कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया और गर्म चाय डालकर घर से निकाल दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 26 April 2025 07:14 PM
share Share
Follow Us on
कार नहीं मिली तो पति ने डाली गर्म चाय

ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति व सुसरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार नहीं मिलने पर प्रताड़ित किया गया और पति ने उन पर गर्म चाय डालकर घर से निकाल दिया। महिला की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई। पति ने खुद को बेंगलुरू में तैनात वैज्ञानिक बताया था। शादी के बाद ही सास, ससुर व ननद दहेज में कार की मांग करने लगे। उन्होंने इंकार किया तो ताने देकर बदसुलूकी की जाने लगी। पति के साथ बेंगलुरू गईं तो यहां भी उनसे मारपीट की गई। इसी बीच उनका गर्भपात भी हो गया। आरोप है कि पति ने उनके फोन में फेस आईडी इंस्टाल कर दुरुपयोग किया। इसी बीच पता चला कि वह वैज्ञानिक नहीं है और खर्च के लिए अपने घर से पैसे मंगाता है। इको लेकर बात करने पर पति ने उन पर गर्म चाय फेंक दी। इतना ही नहीं उनके चेहरे पर थूका और थूक डालकर चाय भी पीने पर मजबूर किया। आरोपी ने चेहरे और पेट पर लात मारी और फिर घर से निकाल दिया। एयरपोर्ट पर आकर भी उनसे मारपीट की। मजबूर होकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें