Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsWater Crisis in Indirapuram Supply Disrupted in Milan Vihar Colony

पाइप लाइन बिछाने के चलते नहीं हुई जलापूर्ति

इंदिरापुरम के अभय खंड तीन की मिलन विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। लगभग 150 घरों में गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई। नगर निगम ने नई पाइप लाइन बिछाई, जिसके कारण पानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 19 April 2025 09:49 PM
share Share
Follow Us on
पाइप लाइन बिछाने के चलते नहीं हुई जलापूर्ति

ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम स्थित अभय खंड तीन की मिलन विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 150 घरों में गंगाजल की आपूर्ति नहीं की गई। दरअसल, मिलन विहार क्षेत्र में काफी घूम कर पाइपलाइन से गंगाजल पहुंचता था, जिससे लोगों के घरों में पानी कम प्रेशर से पहुंचता है। इसी के चलते नगर निगम ने शनिवार को नई पाइप लाइन बिछाई है। पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने बताया कि सुबह क्षेत्र में सुबह पाइप लाइन बिछाने का काम चला था, जिसके चलते पानी की आपूर्ति करीब छह घंटे देरी से हुई। गंगाजल नहीं आने की वजह से लोगों को छुट्टी के दिन भी परेशानी हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें