मौसम की मारः गर्मी से राहत नहीं, पारा पहुंचा 41
ट्रांस हिंडन में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल का सबसे अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हीट वेव चलने की संभावना है, जिससे लोगों की...

ट्रांस हिंडन। भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को पारा बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस साल अभी तक सर्वाधिक है। हालांकि न्यूनतम तापमान मामूली घटा है, लेकिन इसका असर नहीं दिखा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज हीट वेव चलेगी। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव न होने से इसकी मार बढ़ती जा रही है। पारा लगातार चढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इससे पहले दो दिन तक 40 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 10 बजे से पहले से ही सूर्य किरणों की तपिश बढ़ गई थी। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोग बेहाल दिखे। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आज शहर में हीट वेव चलेगी। ऐसा होता है तो गर्मी जानलेवा हो सकती है। चिकित्सक भी बिना जरूरी कार्य के घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। वहीं वायु गुणवत्ता भी एक दिन बाद ही खराब श्रेणी में पहुंच गई। एक्यूआई 210 रहा, जबकि बुधवार को राहत थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।