रामपाल चौधरी रालोद के जिलाध्यक्ष बनाए गए
राष्ट्रीय लोकदल ने रामपाल चौधरी को गाजियाबाद का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने यह घोषणा की है कि नई कार्यकारिणी में सभी समुदाय के लोगों को शामिल किया जाएगा। रामपाल चौधरी ने...

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल ने रामपाल चौधरी को गाजियाबाद जिले का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। सोमवार को पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने उनके नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में सभी समुदाय के लोगों को रखा जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह गाजियाबाद में रालोद को मजबूत करेंगे। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने मोदीनगर निवासी रामपाल चौधरी को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान और युवाओं की आवाज उठाई है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी अपने मंत्रालय से युवाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जयंत चौधरी ने रामपाल पर भरोसा जताया है। उम्मीद है कि वह पार्टी हितों को लिए काम करेंगे। नई कार्यकारिणी में सभी समुदाय के लोगों को रखा जाएगा। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि गन्ना मूल्य बढ़ाने का अभी भी प्रयास चल रहा है। इस बारे में मुख्यमंत्री से वार्ता की गई है। कार्यक्रम का संचालन अरुण चौधरी भुल्लन ने किया। इस मौके पर राजन जवाला, तेजपाल सिंह, अमरजीत सिंह बिड्डी, रणबीर दहिया, अय्यूब अली, अजय पाल प्रमुख, रेखा चौधरी, इंद्रजीत सिंह टीटू, भूपेंद्र बॉबी, रविंद्र चौहान हिमांशु नागर और अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।