Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsPolice Arrests Man for Molestation of Three Young Girls in Ankur Vihar Colony

बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार

लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में तीन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले 45 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें आरोपी ने बताया कि वह शराब के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 22 Feb 2025 10:43 PM
share Share
Follow Us on
बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार

लोनी,संवाददाता।अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में तीन बच्चियों के साथ छेड़छाड करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चियों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया था कि मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति उनके पड़ोस में रहता है। आरोपी ने दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद एक अन्य बच्ची के साथ भी इसने छेड़छाड़ की थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था। इस कारण उसने ऐसा किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें