तीन दिन बाद एक्यूआई पहुंचा 100 के पार
ट्रांस हिंडन में हल्का कोहरा बढ़ने से सोमवार को एक्यूआई 100 से अधिक हो गया। हालांकि, वायु गुणवत्ता प्रदूषण की श्रेणी से बाहर रही। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने और...

ट्रांस हिंडन। हल्का कोहरा बढ़ने से सोमवार को तीन दिन बाद एक्यूआई 100 से अधिक हो गया। हालांकि वायु गुणवत्ता प्रदूषण की श्रेणी से बाहर है। तापमान स्थिर रहा, जिसके चलते मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। फरवरी में मौसम लगातार साफ बना हुआ है। इसीलिए सर्दी और प्रदूषण से राहत रही है। सोमवार को भी मौसम साफ था। हालांकि सुबह कोहरा बढ़ने से सुबह एक्यूआई बढ़ गया। सुबह सूर्योदय के बाद तेज धूप खिली, जिसके बाद एक्यूआई नियंत्रित हो गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दो दिनों में भी कोहरा बढ़ने का अनुमान है। दो दिन बाद बारिश के भी आसार हैं। बारिश होती है तो तापमान गिर सकता है। वहीं बारिश होने पर प्रदूषण से आगे भी राहत मिलती रहेगी।
पांच दिन का एक्यूआई और तापमान
24 फरवरी 118 25 13.3
23 फरवरी 95 24.9 13.4
22 फरवरी 89 25 13.6
21 फरवरी 81 26 13.3
20 फरवरी 140 26 15
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।