Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsSurajkund Mela 2023 Record Tourist Attendance and Discounts on Handicrafts

सूरजकुंड मेले के आखिरी दिन डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे

फरीदाबाद के अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के अंतिम दिन, एक लाख से अधिक पर्यटकों ने भाग लिया। विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्पियों ने 50 प्रतिशत तक की छूट दी। मेले में ओडिशा, मध्य प्रदेश, और अन्य राज्यों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSun, 23 Feb 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
सूरजकुंड मेले के आखिरी दिन डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के अंतिम दिन रविवार को अधिक संख्या में पर्यटकों ने शिरकत की। पर्यटकों ने विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्पियों, हैंडलूम कारीगरों द्वारा दी गई छूट का जमकर लाभ उठाया। कई स्टॉल संचालकों ने 50 प्रतिशत तक की छूट दी। मेले के पांचों प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की भारी भीड़ थी। पर्यटन निगम के अधिकारियों के अनुसार, डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक मेला देखने पहुंचे थे। मेला परिसर में प्रवेश करने के साथ छूट देने वाली स्टॉल खोजी और जमकर खरीदारी की। थीम राज्य ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों के स्टॉल पर भी पर्यटक सामान खरीदने पहुंचे। विदेशी हस्तशिल्पियों की स्टॉल पर भी पर्यटक मोलभाव किए। कुछ विदेशी हस्तशिल्पी ऐसे भी थे, जो अपने स्टॉल बंद करके मेला घूम रहे थे और पर्यटकों के साथ फोटो खिंचवाकर मेले की यादों को कैमरे में कैद रहे थे। बता दें, मेला सात फरवरी से शुरू हुआ था।

विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखा

विभिन्न राज्यों की हस्तशिल्प कला के नमूनों को खरीदने के बाद पर्यटकों ने विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट जायकों का आनंद लिया। पर्यटकों की अधिक भीड़ देखकर फूड कोर्ट स्थित विभिन्न स्टॉल के संचालक भी प्रसन्न थे। पर्यटकों ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हैदराबाद समेत विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का आनंद लिया। दोपहर दो बजे आलम यह था कि फूड कोर्ट पर पैर रखने की भी जगह नहीं बची थी। पर्यटकों को अपनी बारी की प्रतिक्षा करनी पड़ी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें