सिक्किम के स्वादिष्ट माेमो और नूडल पर्यटकों की पहली पसंद बने
फरीदाबाद के अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में मनोज कुमार द्वारा सजाए गए सिक्किम के प्रसिद्ध व्यंजन पर्यटकों का ध्यान खींच रहे हैं। ताजा बने मोमो और नूडल्स का स्वाद पर्यटकों को भा रहा है।...

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में सिक्किग के स्वादिष्ट मोमो और नूडल्स पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हें। सिक्किम से आए मनोज कुमार ने सिक्किम के प्रसिद्ध व्यंजनों की स्टॉल सजाई है।इन स्वादिष्ट व्यंजनाें को खाकर पर्यटक अपनी भूख को शांत कर रहे हैं। मनोज अपने व्यंजनों को भले ही दिल्ली के मसालों का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन स्वाद बिल्कुल सिक्किम जैसा ही आ रहा है। वह प्रतिदिन सुबह 11 बजे अपनी स्टॉल सजाते हैं और शाम को छह बजे तक सब कुछ बिक जाता है।मनोज बताते हैं कि वह प्रतिदिन ताजा माल बनाते हैं। यदि किसी बच जाता है तो उसे फेंक दिया जाता है। पर्यटकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छा खिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
यह व्यंजन हैं पर्यटकों के लिए
मनोज पर्यटकों को वेज हक्का नूडल, वेज सिंगापुरी नूडल्स, क्रिस्पी चिली पोटैटो, क्रिस्पी हनी चिली पोटैटो, चिली पनीर, वेज स्प्रिंग रोल, वेज हक्का नूडल संग वेज मंचुरियन, फ्राइड राइस संग वेज मंचुरियन, चिली पनीर संग नूडल व राइस, चाइनीज कोम्बो थाली, वेज माेमो स्टीम, वेज कुरकुरे मोमो, चिकन स्टीम मोमो और चिकन कुरकुरे मोमो लेकर आए हैं। यह सभी 150 से 280 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।