Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsResidents in Greater Faridabad Society Struggle with Lift Failures Amid Builder Negligence

लिफ्ट बंद होने से सोसाइटीवासी हुए परेशान

फरीदाबाद के ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी में निवासियों को बिल्डर की लापरवाही के कारण लिफ्ट बंद होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन से लिफ्ट बंद है, जिससे बुजुर्गों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSun, 27 April 2025 09:55 PM
share Share
Follow Us on
लिफ्ट बंद होने से सोसाइटीवासी हुए परेशान

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी के लोग बिल्डर की मनमानी से परेशान हैं। यहां तीन दिनों से लिफ्ट बंद होने की समस्या बनी हुई है। शनिवार को कुछ लोगों ने पुलिस भी बुलाई। जिसके बाद करीब पांच घंटे बाद लिफ्ट दोबारा शुरू हुई थी। रविवार को फिर कई टावर में लिफ्ट बंद हो गई है। लोगों ने समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। निवासियों के अनुसार सोसाइटी में आठ टावर और 16 लिफ्ट हैं। आए दिन लिफ्ट बंद रहती है। लेकिन तीन दिनों से समस्या ज्यादा बढ़ गई है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक जी टावर की लिफ्ट बंद रही थी। जी टावर में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि वह हार्ट के मरीज हैं। पत्नी भी बीमार रहती हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे से शाम तक टावर की दोनों ही लिफ्ट बंद रही थी। बुजुर्ग शाम तक नीचे बैठकर लिफ्ट शुरू होने का इंतजार करते रहे थे। दसवीं मंजिल पर सीढ़ियों से जाना संभव नहीं था। इस संबंध में बिल्डर और आरडब्ल्यूए को शिकायत की गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बुजुर्ग और निवासियों के अनुसार शुक्रवार को शाम करीब सात बजे लिफ्ट शुरू हुई। शनिवार को फिर सोसायटी के कई टावर में लिफ्ट बंद हो गई थी। सोसायटी में बैकअप भी नहीं है। लोगों ने फोन करके पुलिस को बुलाया। शाम आठ बजे से बंद लिफ्ट रात के 12 बजे के बाद दोबारा शुरू हो सकी। रविवार को भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बिल्डर प्रतिनिधि से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सोसायटी में लिफ्ट बंद होने की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें