Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsPolice Discover Decomposed Body of Sonia in Faridabad Partner Suspected of Murder

लिव इन में रह रही महिला का शव घर में मिला

फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी में एक महिला सोनिया का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। वह पिछले 10 साल से जितेंद्र के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। जितेंद्र पर हत्या का शक है, जिसने अपनी नानी को हत्या की बात...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSun, 27 April 2025 11:30 PM
share Share
Follow Us on
लिव इन में रह रही महिला का शव घर में मिला

फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी स्थित डिस्पोजल के पास बने घर से शनिवार देर रात पुलिस ने सड़ी-गली हालत में एक महिला का शव बरामद किया है। महिला अपने परिचित एक व्यक्ति के साथ करीब 10 साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। व्यक्ति पर उसकी हत्या करने का शक है। सारन थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान बड़खल निवासी 45 वर्षीय सोनिया के रूप में हुई है। सोनिया की मौत करीब पांच दिन पहले होने की आशंका है। उसका शव बेड पर पड़ा मिला और शव में कीड़े लगे हुए थे। वह जितेंद्र नामक युवक के साथ करीब 10 साल से जवाहर कॉलोनी में किराए के एक मकान में रह रही थी। जितेन्द्र शादीशुदा है और उसकी पत्नी पूनम की मौत करीब 12 साल पहले बीमारी के चलते हो गई थी। उसके दो बेटे हैं, जो दादी के पास रहते हैं। जितेंद्र अपने बच्चों के संपर्क नहीं रहता था। उधर, सोनिया के पति का भी काफी समय पहले देहांत हो चुका है। उसका एक 19 साल का एक बेटा है, जो मां से अलग मुंबई में रहकर नौकरी करता है।

युवक नानी से बोला, हत्या कर आत्मसमर्पण करने जा रहा हूं

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम जितेंद्र काफी साल बाद अपनी नानी सुंदरी देवी के पास गया था। वहां नानी ने उससे सोनिया के बारे में पूछा। इसपर उसने सोनिया की हत्या करने की बात नानी को बताई और कहा कि वह सारन थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण करने जा रहा है। लेकिन वह पुलिस के पास न पहुंचकर कहीं फरार हो गया। यह सुनकर उसकी नानी के होश उड़ गए, उन्होंने सारन थाना पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और अंदर से सड़ी-गली हालत में शव को कब्जे में लिया। सारन थाना के एसएचओ रण सिंह ने बताया कि मुंबई में रह रहे सोनिया के बेटे को जानकारी दी गई है। सोमवार को उसका बेटा फरीदाबाद पहुंचेगा। इसके बाद महिला के मूल निवास और बाकी जानकारी मिल सकेगी। शक है कि जितेन्द्र ने सोनिया की हत्या की होगी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

-----

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें