Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsNirmala Sitharaman Launches Anganwadi and Nutrition 2 0 Scheme to Combat Malnutrition in Smart City

सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 योजना से गर्भवतियों, किशोरियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 योजना की घोषणा की। इस योजना से डेढ़ लाख बच्चों, आठ हजार गर्भवतियों और 13 हजार किशोरियों को लाभ मिलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण को...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSat, 1 Feb 2025 11:41 PM
share Share
Follow Us on
सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 योजना से गर्भवतियों, किशोरियों को मिलेगा लाभ

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 योजना का भी ऐलान किया। इस योजना से स्मार्ट सिटी करीब डेढ़ लाख बच्चों, आठ हजार गर्भवतियों और 13 हजार किशोरियों को लाभ मिलेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण को कम करना है। इससे इनका सामाजिक एवं शारीरिक उत्थान होगा। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पूरक पोषण दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी में कुपोषण एक बड़ी समस्या है। कुपोषण की वजह से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर पड़ता है। इसके अलावा किशोरियों की कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ही गर्भावस्था में जटिलताएं बढ़ जाती हैं। इसे समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार की मिशन शक्ति के तहत सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 चलाई जा रही है। इसमें कुपोषित बच्चों, किशोरियों और गर्भवतियों को चिन्हित कर उन्हें पोषाहार व उपचार के जरिये स्वस्थ बनाया जाता है।इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने विद्यालयों में एल्बेंडाजोल की गोलियां दी जाती है। वहीं उनके रक्त में हीमोग्लोबिन की भी जांच की जाती है। एनीमिया ग्रस्त होने पर उन्हें उपचार दिया जाता है।यह प्रक्रिया उस समय तक जारी रहती है, जब तक संबंधित बच्चा एवं किशोरी बिल्कुल स्वस्थ न हो जाए।

कुपोषण एक जच्चा एवं बच्चा की मृत्यु का बड़ा कारण है। सरकार के इस फैसले से इसमें सुधार होगा। बच्चों एवं किशाेरियों के विकास में कुपोषण सबसे बड़ा अवरोधक है। इसे पूर्ण पोषण से ही दूर किया जा सकता है। यह एक अच्छी घोषणा है।

डॉ. पुनीता हसीजा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, आईएमए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें