हथीन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा अपना उम्मीदवार उतारेगी
हथीन में नगर पालिका चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों के पांच आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने बताया कि चुनाव पहले बार सिंबल पर होंगे। उम्मीदवारों...

पलवल, हथीन संवाददाता । हथीन में नगरापालिका चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भाजपा नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगी। जिसे अपने सिंबल पर चुनाव लड़वाएगी। इसके लिए जिलाध्यक्ष कार्यालय पर नपा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने आवेदन किया गया। हथीन नपा अध्यक्ष पद के लिए जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया को पांच आवेदन प्राप्त हुए। जिला अध्यक्ष का कहना है कि हथीन नगर पालिका चुनावों में पहली बार सिंबल पर चुनाव होने जा रहे है। जिसको लेकर हथीन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया को अपने अपने आवेदन सौंपे। सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए आभा रविन, रेनू बाला, सविता शर्मा, यशोदा व अर्चना आर्य ने भाजपा में विश्वास दिखाते हुए आवेदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष इन आवेदनों को प्रदेश कार्यकारिणी में भेजेंगे जिसके बाद हाईकमान इन नामों पर विचार करेगा। जिसके बाद मजबूत प्रत्याशी को टिकट दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।