Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsGreater Faridabad s Food Street Inspired by Mumbai Variety of Cuisines to Enjoy

मुंबई की तर्ज पर विकसित होने लगी फूड स्ट्रीट

फरीदाबाद के सेक्टर-82 में मुंबई की तर्ज पर फूड स्ट्रीट विकसित की जा रही है। यहां 10 से 15 दुकानों का निर्माण हो चुका है, लेकिन सड़क और पार्किंग जैसी सुविधाएं अधूरी हैं। प्राधिकरण का दावा है कि तीन से...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादThu, 12 Dec 2024 09:08 PM
share Share
Follow Us on
मुंबई की तर्ज पर विकसित होने लगी फूड स्ट्रीट

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-82 में मुंबई की तर्ज पर फूड स्ट्रीट विकसित हाेने लगी है। यहां खाने-पीने के व्यंजनों की 10 से 15 दुकाने बन गई हैं। इसके अलावा कुछ जगह अवैध कब्जा है जिस कारण सड़क, पार्किंग आदि के निर्माण में रुकावट आ रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि बचे काम को तीन से चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद यहां एक ही स्थान लोग देशभर के लजीज व्यंजनों का चटकारे ले सकेंगे। औद्योगिक नगरी में विभिन्न राज्यों के लोग यहां आकर बसे हैं। वहीं शहर में छोटी-बड़ी 25 से 30 मार्केट हैं। यहां अलग-अलग तरीके के व्यंजन लोगों को खाने को मिल जाते हैं। अपने क्षेत्र के मशहूर व्यंजनों से लोग महरूम रह जाते हैं। खास मुंबई का बड़ा पाव, सेव बटाटा पुरी एक चाट, रगड़ा पैटीस आदि खाने के लिए आज भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने लोगों को एक ही स्थान पर देश के सभी मशहूर लजीज व्यंजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। सेक्टर 82 में ग्रेटर फरीदाबाद की पहली फूड स्ट्रीट विकसित करने के लिए प्राधिकरण ने सभी दुकाने अलॉट कर दी है। यहां 10 से 15 दुकाने खुल गई है। लेकिन, सड़क, पार्किंग, फुटपाथ, शौचालय के साथ स्ट्रीट लाइट आदि जैसी मूलभूत सुविधाएं का काम अधूरा है।

लोग एक ही स्थान पर कई तरह के व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे

मुंबई के स्ट्रीट फूड की सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है। फरीदाबाद में मुंबई के अनेक नौकरीपेशा लोग बसे हैं। साथ ही शहर से अनेक लोगों का मुंबई आना जाना होता है। ऐसे लोग अब फूड स्ट्रीट में ही मुंबई के प्रशिद्ध वड़ा पाव का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही सेव बटाटा पुरी एक चाट आइटम है जो मुंबई वासियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। सेव बटाटा पुरी प्याज, आलू, टमाटर और मिर्च का मिश्रण है जिसे तली हुई फ्लैट पूरियों पर परोसा जाता है और इसके ऊपर मीठी, मसालेदार और पुदीने की चटनी डाली जाती है। पानी पुरी की तरह, सेव बटाटा पुरी को प्लेट में परोसा जाता है। इसे आमतौर पर शाम के नाश्ते में चाय के साथ खाया जाता है। इसके साथ ही फूड स्ट्रीट में आपको रगड़ा पैटीस खाने को मिल जाएगी। इसके साथ ही लोगों को कोलकाता के प्रत्येक बंगाली रेस्टोरेंट में मिलने वाला मशहूर प्रसिद्ध माचेर झोल खाने को मिल जाएगा। कोलकाता बिरयानी हर किसी का दिल जीत लेती। इसे भी फूड स्ट्रीट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही बिहार, उड़ीसा, चेन्नई, गुजरात का फाफड़ा, दिल्ली के व्यंजनों को एक ही स्थान पर स्वाद चख सकेंगे। इनकी दुकाने भी जल्द फूड स्ट्रीट में लगनी शुरू हो जाएगी।

फूड स्ट्रीट को विकसित करने का काम जारी है। प्राधिकरण की ओर से 70 दुकानों की जमीन अलॉट की गई है। अवैध कब्जे में कारण में काम में रुकावट आ रही है। इन अवैध कब्जों को तीन से चार महीने में हटाकर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएगी। जहां लोग एक ही स्थान पर मुंबई समेत देश के मसहूर व्यंजनों का स्वाद लें सकेंगे।

- संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें