Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFatal Accident in Faridabad Woman Dies After Truck Hits Motorcycle

कैंटर की टक्कर से महिला की मौत

फरीदाबाद के एतमादपुर में शुक्रवार रात एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान 44 वर्षीय सीमा देवी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSat, 22 Feb 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
कैंटर की टक्कर से महिला की मौत

फरीदाबाद। एतमादपुर में शुक्रवार रात एक कैंटर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृत महिला की पहचान 44 वर्षीय सीमा देवी के रूप में हुई है। न्यू भारत कॉलोनी निवासी अरविंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके पिता हुकुम सिंह (55 वर्ष), मां सीमा देवी (44 वर्ष) और भांजी जया भाटी घर से अपने मोटरसाईकिल से शाम करीब छह बजे दिल्ली के मीठापुर में आयोजित एक शादी में जाने के लिये निकले थे। माता-पिता और भांजी जब देवेन्द्र पहलवान के कार्यालय के नजदीक पहुंचे तो एक कैंटर चालक ने तेज गति से चलाता हुआ आया और पिता की मोटरसाईकिल में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता, मां व भांजी सड़क पर गिर गए। कैंटर चालक ने मां के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। हादसे में पिता को गंभीर चोटें आई है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें