Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad s Ballabgarh Police Station Declared Best in Haryana by Central Government

बल्लभगढ़ शहर थाना को प्रदेश में बेहतर थाना का खिताब

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर थाना को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा प्रदेश का सबसे बेहतरीन थाना घोषित किया गया है। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने थाने को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस प्रदान किया। यह पुरस्कार...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादTue, 11 Feb 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
बल्लभगढ़ शहर थाना को प्रदेश में बेहतर थाना का खिताब

फरीदाबाद। केंद्र सरकार ने हरियाणा प्रदेश में बल्लभगढ़ शहर थाना को सबसे बेहतरीन माना गया है। इस बाबत मंगलवार को डीपीपी शत्रुजीत कपूर ने बेहतरीन थाने के खिताब का प्रमाण पत्र दिया। इससे पुलिस कर्मचारियों में हर्ष का माहौल रहा। अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिली रैंकिंग के आधार पर बल्लभगढ़ शहर थाना प्रदेश में सबसे बेहतर माना गया। समय पर शिकायतों के निपटान से लेकर साफ सफाई को लेकर यह अवार्ड दिया गया है। देश के सभी थानों की समीक्षा हुई

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष केंन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देश के सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस थानों की नियामनुसार समीक्षा किया जाता है। इसी प्रकार वर्ष 2024 की समीक्षा में गृह मंत्रालय द्वारा फरीदाबाद के थाना शहर बल्लबगढ़ को हरियाणा प्रदेश का बेहतर पुलिस थाना घोषित किया गया। साथ ही थाना को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस दिया गया। लिहाजा मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर हरियाणा स्टेट लेवल रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता 2024-25 के कार्यक्रम के दौरान पंचकुला में बल्लभगढ़ थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर शमशेर सिंह गृह मंत्रालय द्वारा जारी सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस सौंपा।

प्रदेश से दो थाना को किया गया था चिन्हित

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा प्रदेश के दो थाना को चिन्हित किया था। थाना शहर बल्लबगढ़ अलावा फतेहाबाद स्थित थाना रतिया को चिन्हित किया गया था। ऐसे में दोनों थाना में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में शिकायत के निस्तारण से लेकर हवालात की स्थित, साफ-सफाई आदि का आकलन किया गया। इसके बाद प्रदेश में बेहतर होने का प्रमाण पत्र दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बल्लभगढ़ शहर थाना पुराने अभियोगों के निपटारे के मामले में देश में 10 वां स्थान प्राप्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें