Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsDirty Water Supply Causes Distress in Ballabgarh s Bhimasen Colony

भीमसेन कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान

बल्लभगढ़,संवाददाता। शहर की भीमसेन कॉलोनी में पिछले करीब 10 दिनों गंदे पानी की सप्लाई

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादFri, 25 April 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
भीमसेन कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान

बल्लभगढ़,संवाददाता। शहर की भीमसेन कॉलोनी में पिछले करीब 10 दिनों गंदे पानी की सप्लाई से काफी परिवार परेशान है। खासकर गली नंबर-2 और 3 में पेयजल काफी गंदा सप्लाई हो रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद निगम अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

शहर की भीमसेन कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार की सुबह बताया कि उनके घरों में जो पानी की सप्लाई हो रही हैं, वह पानी बेहद गंदा और बदबूदार है। जिसे काम में लेना तो दूर उसे बाल्टी में भी भरना दुष्वार हो रहा है। एक बाल्टी पानी से पूरे घर में बदबू हो रही है। कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि करीब 10 दिनों से जब भी टंकी खोलते हैं, उसमें से आने वाला पानी में गंदगी और बदबू आती है। ऐसा लगता है कि पानी में सीवर का गंदा पानी मिला हुआ है। पूरे घर में बदबू ही बदबू हो जाती है। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि घर में खाना बनाना, कपड़े धोने व सफाई करना तथा रोजाना के जरूरी काम तक के लिए पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। कॉलोनी के प्रदीप कुमार ने बताया कि पानी की लीकेंज का पता नहीं चला रहा है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं पानी की लाइन लीकेंज है और उसमें सीवर आदि का गंदा पानी मिलकर सप्लाई हो रहा है।

लोगों की शिकायत

राकेश कुमार, निवासी भीमसेन कॉलोनी : सुबह उठते ही पानी भरने के लिए टंकी खोली जाती है, लेकिन 10 दिनों से सप्लाई का पानी बेहद गंदा आ रहा है। जिस कारण बेहद परेशानी हो रही है। उन्होंने निगम प्रशासन से गुजारिश की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए।

संदीप शर्मा,निवासी भीमसेन कॉलोनी : गंदे पानी की सप्लाई के चलते सुबह सभी काम के लिए पानी खरीदकर मंगाना पड़ रहा है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। निगम अधिकारियों से शिकायत करने के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

रवि मुदगिल, निवासी भीमसेन कॉलोनी : सुबह नहाते समय टंकी में ऑखे गड़ा कर देखना पड रहा है कि पानी साफ या फिर गंदा। करीब 10 दिनों बेहद परेशानी हो रही है। निगम अधिकारियों को समय रहते ध्यान देना चाहिए।

ओ.पी.कदर्म कार्यकारी अभियंता, नगर निगम : भीमसेन कॉलोनी की मेरे पास शिकायत शुक्रवार को आई है। जेई को आदेश कर दिए हैं। शनिवार तक पानी की परेशानी को दूर किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें