Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCongress Leader Uday Bhan Criticizes BJP Government Ahead of Faridabad Municipal Elections

नगर निगम में लूट पर रोक सिर्फ कांग्रेस लगा सकती है: उदयभान

फरीदाबाद में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भाजपा सरकार पर लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी लता रानी गुर्जर को जिताने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSun, 23 Feb 2025 11:22 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम में लूट पर रोक सिर्फ कांग्रेस लगा सकती है: उदयभान

फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में लूट मचाने का काम किया है। उन्होंने फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी लता रानी गुर्जर और पार्टी के पार्षद उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगी और आम जनता के हित में काम करेगी। रविवार को फरीदाबाद के बादशाहपुर और श्रमिक बिहार में आयोजित जनसभाओं में उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है। झुग्गीवासियों को हमेशा डर बना रहता है कि कब उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। उन्होंने जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्तासीन होते ही गरीबों के उत्थान के लिए काम करेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।

इस मौके पर नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने दावा किया कि फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है और इस बार मतदान के जरिए भाजपा को जवाब देगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों का सच जनता तक पहुंचाएं।

कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी लता रानी ने भी कई इलाकों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया और कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि वे मेयर बनीं, तो फरीदाबाद के नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दें और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें।

इस जनसभा में पूर्व विधायक नीरज शर्मा, लता रानी गुर्जर के पति रिंकू चंदीला, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर, फिरे सिंह पोसवाल, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, वैभव शर्मा, रोहताश चौधरी और वार्ड 34 के पार्षद प्रत्याशी विजयपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें