Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi women will get 2500 monthly aid by 8th march cm rekha gupta announce

दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेंगे 2500 रुपए, CM की शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने बताई तारीख

दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार को रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ से पहले उन्होंने पार्टी द्वारा महिलाओं से किए वादे को पूरा करने की तारीख बता दी है। उन्होंने गुरुवार को आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता का वादा पूरा करेगी।

Sneha Baluni नई दिल्ली। पीटीआईThu, 20 Feb 2025 09:54 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेंगे 2500 रुपए, CM की शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने बताई तारीख

दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार को रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ से पहले उन्होंने पार्टी द्वारा महिलाओं से किए वादे को पूरा करने की तारीख बता दी है। उन्होंने गुरुवार को आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता का वादा पूरा करेगी। गुप्ता ने कहा कि पहली किस्त 8 मार्च तक उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। चुनाव से पहले पार्टी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं से यह वादा किया था। वहीं सत्ता से बेदखल हो चुकी आम आदमी पार्टी ने 2100 देने का वादा किया था।

महिला दिवस पर पहली किश्त

बुधवार को भाजपा विधायक दल की नेता चुनी गईं गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना राजधानी के सभी 48 भाजपा विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। 8 मार्च तक महिलाओं को 100 प्रतिशत उनके अकाउंट में वित्तीय सहायता मिल जाएगी।' 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भाजपा को मिली शानदार जीत

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और ‘आप’ के एक दशक लंबे शासन का अंत कर दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता गुरुवार दोपहर को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

चौथी महिला मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। उनसे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज, कांग्रेस से शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी से आतिशी तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर भाजपा ने एक ओर महिलाओं को संदेश दिया है तो दूसरी तरफ केजरीवाल के वैश्य और हरियाणा कार्ड को भी बेअसर करने का प्रयास किया है। रेखा को सीएम बनाकर भाजपा ने महिला, वैश्य और हरियाणा को एक साथ साधने का प्रयास किया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें